सीतापुर: डोर फाउंडेशन द्धारा महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम रसौरा के श्री ओंकारेश्वर महादेव मंदिर प्रागण में ध्यान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मन को शांत करने की कला सहित अन्य कई संवाद किए गए। रैकी मास्टर व संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा ने शिव शक्ति साधना कराया, वही अध्यक्ष आध्यात्मिक प्रकोष्ठ डॉ कमल किशोर सेठ ने विपासना ध्यान कराते हुए उनके लाभ को समझाया। कार्यक्रम के दौरान सैकड़ो भक्तजनो ने ध्यान में सहभागिता सुनश्चित कराई। ध्यान के उपरांत प्रदेश उपाध्यक्ष शिव बालक त्रिवेदी ने उपस्थित जनो को बताया कि आज की इस व्यस्त और परेशान जिंदगी में अगर हम ध्यान करते है जीवन से दुःख, अशांति और मानसिक संताप को विदा कर सकता है। मंडल अध्यक्ष रत्नेश द्धिवेदी ने सभी भक्त जानो को शिव चालीसा का वितरण करते हुए बताया कि इस प्रकार के ध्यान कार्यक्रम का आयोजन भिन्न भिन्न स्थानों पर कराया जाएगा ताकि सभी के जीवन में सुख शांति का संचार बना रहे। अंत में जिला अध्यक्ष आकाश राय ने सभी का आभार जताया।कार्यक्रम में सहयोगी के रूप में प्रदेश अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा, मंडल अध्यक्ष रत्नेश द्धिवेदी, जिला अध्यक्ष आकाश राय, प्रदेश अध्यक्ष महिला पूनम मिश्रा, महिला संगठन मंत्री ममता तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष शिव बालक त्रिवेदी, जिला मंत्री विजय कुमार शुक्ल, अध्यक्ष आध्यात्मिक प्रकोष्ठ डॉ कमल किशोर सेठ, प्रचारक रामदत्त मिश्रा, नगर अध्यक्ष सुभित बाजपाई, जिला संयुक्त मंत्री विनोद त्रिपाठी, जिला अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ शांति स्वरुप रस्तोगी, कार्यक्रम प्रभारी विनोद यादव, कार्यक्रम संयोजक शिवांश त्रिपाठी, उत्कर्ष मिश्रा, मानस मिश्रा, पंकज, विजय तिवारी आदि उपस्थित रहे।
