अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर ईओ रेणुका यादव ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश।

सीतापुर: अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज नगर पंचायत सिधौली में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। योग कार्यक्रम को प्लास्टिक मुक्त रखते हुए जीरो वेस्ट इवेंट के तौर पर कराया गया। कार्यक्रम में ईओ रेणुका यादव ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

इस मौके पर नगर पंचायत के कर्मचारियों एवम नागरिकों द्वारा बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया गया। नगर पंचायत सिधौली में इस अवसर पर हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया।

Leave a comment