सीतापुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सीतापुर नगर इकाई द्वारा आरएमपी इंटर कॉलेज मैदान में शाखा संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत नगर में लगने वाली सभी 32 शाखाएं एक ही मैदान में लगाई गई। जिनमें 675 स्वयंसेवक मौजूद रहे। मैदान में पूर्व से ही 32 ब्लॉक बनाए गए थे। इन सभी ब्लॉकों में अलग-अलग शाखाएं लगीं। स्वयंसेवकों ने प्रतिदिन शाखा पर होने वाले शारीरिक, बौद्धिक, क्रियाकलाप किए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रायबरेली से पधारे अवध प्रांत के सह प्रांत कार्यवाहक संजय ने स्वयंसेवकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा देश के निर्माण में महापुरुषों का योगदान है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ 98 वर्षों से राष्ट्र निर्माण के कार्य में लगा हुआ है। संघ की शाखाओं के माध्यम से ही राष्ट्र निर्माण का कार्य संभव हो पा रहा है। देश की उन्नति में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों का बहुत बड़ा योगदान है। वर्तमान में जो नेतृत्व कार्य कर रहा है उससे देश की छवि विश्व पटल पर अच्छी बनी है। आज विश्व के तमाम देश भारत से सलाह ले रहे हैं, सहायता मांग रहे हैं। देश विरोधी ताकतें थी ध्येय मंदिर के कलश की ओर देख रही है। वह उसको नष्ट करने का प्रयास भी कर रही है। देश विरोधी ताकतों को रोकने के लिए संघ को हमेशा तैयार रहना होगा। देश के उन्नति की जिम्मेदारी संघ को लेनी होगी। हिंदू समाज को एकजुट करना होगा। कमजोर कड़ी को मजबूत बनाना होगा। यह हम अपने कार्य व्यवहार से कर सकते हैं।
हमें देखना होगा कि हम कहीं एक ही जाति में बंध कर तो नहीं रही रह गए हैं। हमें सामाजिक अश्पृश्यता को शीघ्रता से उत्तर देना होगा। संघ स्वयंसेवकों के सामने चुनौती है। अनुकूल परिस्थितियों में और लंबी छलांग लगानी है। शताब्दी वर्ष आ रहा है यह सीतापुर के लिए गौरव की बात है कि यहां 32 बस्तियां हैं और सभी में शाखाएं हैं। हमें द्रढीकरण करना होगा की यह शाखाएं अनवरत संचालित रहे। जो शिखर का कलश दिख रहा है उसे देश विरोधी खंडित करना चाहती हैं। हमें दुश्मन और दोस्त का भेद करना होगा नीर क्षीर का भेद करते हुए हिंदू समाज को जोड़ना होगा। नई पीढ़ी के पास तेजी से पहुंचकर तैयार करना होगा। देश विरोधी ताकतों को आंख दिखाने की आवश्यकता है। हिंदू समाज को एकजुट करने में बहुत से स्वयंसेवकों का योगदान रहा है जो अब इस दुनिया में नहीं है। राम मंदिर के लिए हजारों ने अपना बलिदान कर दिया। हमारा सौभाग्य है कि हम श्री राम मंदिर निर्माण होते देख रहे हैं। यह हिंदुओं के एकजुट होने का ही परिणाम है।
कार्यक्रम के तहत एकल गीत, अमृत, वचन,प्रार्थना हुई। इस दौरान विभाग संघचालक डॉक्टर हरिपाल, जिला संघचालक उमाकांत, नगर संघचालक विनय, विभाग कार्यवाह कृष्ण कुमार, विभाग प्रचारक बैरिस्टर, जिला कार्यवाह आशीष, जिला प्रचारक उपेंद्र, विभाग शारीरिक प्रमुख राजेश, जिला प्रचार प्रमुख सचिन, जिला सेवा प्रमुख ज्योति शंकर, नगर कार्यवाह विनीत, नगर प्रचारक कमलेश, नगर शारीरिक शिक्षण प्रमुख अमित, नगर बौद्धिक प्रमुख उदित, कमलापति, संतोष, विवेक, अश्वनी, दीपक सहित अन्य से रामसेवक उपस्थित रहे।
विजयी तीन शाखाओं को किया गया पुरस्कृत
कार्यक्रम के दौरान प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें प्रथम स्थान पर प्रताप शाखा, द्वितीय दयानंद, तृतीय स्थान पर तुलसी शाखा रही। तीनों शाखाओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।
बस्तियों की लगी शाखाएं
पूर्णागिरि, माधव नगर, शास्त्री नगर, नारायण नगर, राधिकापुरी, विवेकानंद, बैजनाथ, ब्रह्मपुरी, शिवपुरी, वैदेही, सदर,हरिशेनगंज, नैपालापुर, आदर्शनगर, नैमिषपुरम, गुरुनानक कालोनी, ग्वालमंडी, नवग्रहधाम, स्वरूप नगर, नई बस्ती, लालबाग, होली नगर, दुर्गापुरवा, सुदामापुरी, लोहारबाग, तरीनपुर, श्रीनगर, विकास नगर, अग्रसेन, आर्यनगर, कालीमाता मंदिर, कांशीराम।