लखनऊ: आम आदमी पार्टी दिल्ली एमसीडी में प्रचंड बहुमत से जीतने के बाद गुजरात चुनाव से राष्ट्रीय पार्टी का दर्ज़ा मिला वही दिल्ली व पंजाब में भी आप की सरकारे है, इसी उत्साह को देखते हुए उप्र में संघठन मज़बूत करने के उद्देश्य से आप पार्टी के संगठन विस्तार के क्रम में आप के वरिष्ठ राष्ट्रीय नेता प्रदेश प्रभारी उत्तर प्रदेश व सांसद संजय सिंह ने अरुण सिंह चंदेल को आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया। साथ ही उन्हें इस अहम ज़िम्मेदारी के लिए अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
आपको बताते चले कि अरुण चंदेल बुंदेलखंड के एक शशक्त नेता है, भारतीय हलधर किसान यूनियन में प्रदेश प्रवक्ता के रूप में कार्य देख रहे है। अखिल भारतीय क्षत्रीय महासभा एकता संस्था के राष्ट्रीय प्रवक्ता है।
वही कार्यालय में मौजूद सभी पदाधिकारियो, सदस्यों व साथियो ने बधाई दी। लखनऊ निवास में बधाई देने वालो का ताता लगा रहा।