सीतापुर: दिन मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी मुख्यलय सीतापुर में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत जिले में चल रहे अभियानों को लेकर बैठक का आयोजन जिलाध्यक्ष सचिन मिश्र की अध्यक्षता में किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजयुमो के प्रदेश मंत्री शिवेंद्र विक्रम शाही उपस्थित रहे। बैठक में भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विश्व प्रताप सिंह भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो जिला महामंत्री तरुण शुक्ला द्वारा किया गया।
प्रदेश मंत्री शिवेंद्र विक्रम द्वारा पूर्व में जिले में हुए अभियानों को लेकर जिलाध्यक्ष व उनकी पूरी कार्यकारिणी की खूब सराहना की गई साथ ही आगे के अभियानों पर चर्चा की जिसमें मुख्य रूप से 1 अक्टूबर को होने वाले वृक्षारोपण अभियान जो कि युवा मोर्चा द्वारा किया जाना है उस पर चर्चा हुई। शिवेंद्र ने जिले के समस्त युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को अधिकाधिक वृक्ष लगाने के लिए कहा और उससे होने वाले लाभों को गिनाया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री भाजपा व युवा मोर्चा के जिला प्रभारी रोहित सिंह ने युवाओं का मार्गदर्शन किया। वृक्षारोपण अभियान की संयोजक जिला मंत्री भाजपा जया सिंह भी बैठक में उपस्थित रहीं।
मीडिया प्रभारी प्रतीक पाण्डेय ने बताया कि जिलाध्यक्ष सचिन मिश्र ने युवा मोर्चा सीतापुर के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने का आग्रह किया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष अमन विक्रम सिंह, विकास वर्मा, जिला मंत्री कामेश शुक्ला, जितेंद्र गुप्ता, मयंक टंडन, जयपाल शर्मा अन्य पदाधिकारियों शैलेंद्र शुक्ला राजा, अंकुर तिवारी, केशव मिश्रा व जिले के समस्त मण्डल से आए पदाधिकारी मौजूद रहे।