सीतापुर: जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा सीतापुर सचिन मिश्र के नेतृत्व में सीतापुर युवा मोर्चा प्रदेश स्तर पर अपनी अलग छाप छोड़ रहा है। किसी भी छोटे बड़े प्रदेश के कार्यक्रमों में सीतापुर को महत्ता बढ़ चढ़ कर दी जा रही है। हाल ही में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी के एमएलसी चुनाव में जीत के बाद युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सचिन मिश्र व उनकी टीम द्वारा लखनऊ के बर्लिंटन चौराहे पर सैकड़ों युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ भव्य स्वागत किया गया जिसको देख प्रदेश स्तर पर भाजयुमो सीतापुर को खूब सराहा जा रहा है। प्रांशुदत्त द्वारा भाजयुमो सीतापुर द्वारा किए गए भव्य स्वागत की सराहना की गई। इसके उपरांत भारतीय जनता पार्टी के स्थापना महीने के उपलक्ष्य में चल रहे पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा माइक्रो डोनेशन के लिए वर्चुअल बैठक हुई जिसमें प्रदेश पदाधिकारियों के साथ समस्त जिलाध्यक्ष सम्मिलित हुए और प्रत्येक को उनका लक्ष्य निर्धारित कर निर्देशित किया गया। जल्द ही सचिन मिश्रा के द्वारा अपने जिले के युवा मोर्चा पदाधिकारियों के साथ उक्त विषय पर चर्चा कर उनको आगामी कार्य योजना के लिए निर्देशित किया जाएगा।
