सीतापुर। भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष कंचन प्रभा पांडे के द्वारा 31 सदस्य महिला मोर्चा के जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं पदाधिकारियों का गठन किया गया। जिसमें श्रीमती निधि सिंह उपाध्यक्ष, श्रीमती युविका गुप्ता उपाध्यक्ष, श्रीमती मंजू सिंह उपाध्यक्ष, श्रीमती आशा शर्मा उपाध्यक्ष, श्रीमती शालिनी गुप्ता, महामंत्री श्रीमती लक्ष्मी पांडे, महामंत्री श्रीमती प्रेम कुमारी भार्गव, श्रीमती कंचन बाजपेई, श्रीमती निशा रावत, श्रीमती रानी दीक्षित को मंत्री पद दिया गया एवं श्रीमती कनिका विश्वास को कोषाध्यक्ष के पद दायित्व सौंपा गया सलोनी गुप्ता को जिला कार्यालय प्रभारी के पद पर जूही जायसवाल को जिला मीडिया प्रभारी के पद पर मनोनीत किया गया। साथ ही साथ श्रीमती जया शुक्ला, श्रीमती मीना कुमारी, श्रीमती वीणा मणि अवस्थी, श्रीमती शिवकुमारी, श्रीमती संतोषी मिश्रा, श्रीमती संध्या सिंह, श्रीमती शीबा सिद्दकी, श्रीमती सुनीता चैधरी, श्रीमती परमजीत कौर, श्रीमती विमला सिंह, श्रीमती संगीता पाल, श्रीमती अर्चना शुक्ला, श्रीमती अनुपम मिश्रा,श्रीमती रेशमा भारती श्रीमती सुमन गिरी श्रीमती शिव देवी को कार्यकारी सदस्य के पद पर मनोनीत किया गया। महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की घोषित होने पर भाजपा जिला अध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा के द्वारा नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी गई एवं संगठन के कार्य को विस्तार देने की अपेक्षा की गई।
