रामकोट/सीतापुर। डालमिया चीनी मिल जवाहरपुर में अचानक आई तकनीकी खराबी के चलते शनिवार शाम करीब 4:00 बजे चीनी को बन्द कर दिया गया है। जिसके चलते चीनी मिल के कर्मचारियों, अधिकारियों में अफरा तफरी का माहौल रहा। मिल के कर्मचारियों ने सम्बन्धित गन्ना सेंटरो को चीनी मिल खराबी की सूचना देकर गन्ना मिल को लाने से मना कर दिया गया। व गन्ना समितियो को चीनी मिल से लेटर जारी करके मेल से अवगत कराया गया। एजीएम बब्बन सिंह ने बताया कि किसानों की समस्याओं को देखते हुए लगभग 3 से 4 घण्टे में चीनी मिल की तकनीकी खराबी को दुरुस्त करके चालू करा दिया जाएगा।
देर रात तक खबर लिखे जाने तक तकनीकी खराबी को ठीक नही किया जा सका। जिससे मार्ग पर गन्ने से भरे ट्रैक्टर ट्रालियों की लम्बी-लम्बी लाइने लग गई।
रिपोर्ट- रियासत अली सिद्दीकी