अशोक कुमार यादव दिल्ली भाजपायुमो के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बने
दिल्ली: बीजेपी युवा मोर्चा ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया है। कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए भाजपा ने भाजपा युवा मोर्चा में उत्तर प्रदेश की भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी के यादव युवा नेता अशोक कुमार को दिल्ली में भाजपा युवा मोर्चा मे बड़ी जिम्मेदारी देते हुए प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया है सदस्य बनकर बनाए जाने पर अशोक कुमार ने कहा कहा, ‘आज देश में केवल शहर ही नहीं बल्कि गांवों के भी युवा आगे बढ़ रहे हैं। यह हमारे प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी की सोच है जिसके कारण युवाओं की सोच बदली है और आज युवा देश में आगे बढ़ रहा है प्रधानमंत्री जी ने युवाओं में स्वरोजगार की सोच को विकास किया है जिससे आज हमारे देश में काफी सारे युवा उद्यमी सामने निकल कर आ रहे हैं।

इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री सुनील यादव ने कहा भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता मा. श्री नरेंद्र मोदी जी के न्यू इंडिया के स्वप्न को साकार करने के लिए अपना सर्वस्व लगा देगा और भ्रष्टाचार मुक्त, नशा मुक्त, काला धन मुक्त, स्वच्छ ऊर्जा से सिंचित, समृद्ध, डिजिटल भारत का निर्माण करेगा। हम भारत को पुनः उसके विश्वगुरु के स्थान पर स्थापित करने के लिए दिन रात निरंतर परिश्रम करते रहेंगे।